सीधे सामग्री पर जाएँ
लॉगिन रजिस्टर करें

सहायता

आदिवासी विवाह क्या है?

आदिवासी विवाह भारत के आदिवासी (जनजातीय) समुदायों के लिए बनाया गया वैवाहिक मंच है।

यह मंच क्यों बनाया गया?

ताकि आदिवासी लोग अपनी परंपराओं को सँभालते हुए संस्कृति के अनुरूप जीवनसाथी खोज सकें।

किन समुदायों के लिए है?

भारत के सभी आदिवासी समुदायों के लिए — जैसे संथाल, मुंडा, उरांव, हो, गोंड और अन्य।

यह दूसरी वैवाहिक साइटों से अलग कैसे है?

यह सिर्फ़ आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों पर केंद्रित है — जनजाति, गोत्र / किली और मातृभाषा के साथ खोज होती है।

क्या प्रोफाइल बनाना मुफ़्त है?

हाँ। प्रोफाइल बनाना और खोजना पूरी तरह मुफ़्त है।

प्रोफाइल असली हों, यह कैसे पक्का होता है?

हर नई प्रोफाइल admin हाथ से जाँचते हैं और मंज़ूरी के बाद ही वह दूसरों को दिखती है। जल्द ही selfie से सत्यापन (verified tick) भी जुड़ेगा।

मेरी फोटो और नंबर कौन देख सकता है?

मेहमानों को फोटो धुंधली दिखती है; साफ़ फोटो सिर्फ़ स्वीकृत सदस्यों को। आपका मोबाइल नंबर और email किसी को अपने-आप नहीं दिखते।

पासवर्ड भूल गए?

लॉगिन पेज पर “पासवर्ड भूल गए?” दबाएँ — नया पासवर्ड बनाने का link email पर आएगा।

किसी प्रोफाइल की शिकायत कैसे करें?

उस प्रोफाइल पर “शिकायत करें” बटन दबाएँ, या उसकी प्रोफाइल ID के साथ support@adivasivivah.com पर लिखें।

सुझाव या समस्या